26 Apr 2024, 18:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र जल्द ही फिल्मों में काम करते नजर आयेंगे। धर्मेन्द्र काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह इन दिनों अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहने वाले धर्मेंद्र अक्सर अपने वीडियोज शेयर करते हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने फैन्स से कहा है कि वह किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। धर्मेन्द्र ने कहा है कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, उम्र केवल एक नंबर है।
 
मैं शेरदिल भी हूं और नेकदिल भी। अभी मैं अपने ब्रेक को इंजॉय कर रहा हूं। इस दौर को खत्म होने दीजिए मैं जल्द ही एक दिलचस्प चीज पर काम कर रहा होऊंगा। वो क्या है ना, मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता। धर्मेन्द्र ने कहा, ‘‘फार्म हाउस पर होने का यह सबसे सही समय है। मैं यहां पर काफी फ्रेश और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं यहां गेंहू के साथ सब्जियां भी उगाता हूं। आसपास खुद ड्राइव करके जाता हूं। अपने फार्म पर लोगों का ध्यान रखता हूं। मैं इस समय का इस्तेमाल शायरी करने में भी लगा रहा हूं। मैं बस खुद से बातें करता हूं और अपने विचारों को लिखता रहता हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »