26 Apr 2024, 16:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 2:37PM | Updated Date: Sep 12 2020 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। उनकी उम्र अभी सिर्फ 35 साल थी। आदित्य पौडवाल म्युजिक कम्पोजर थे। जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया। आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं।
 
इस साल की शुरुआत में, एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है। बता दें, साल 2020 भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। आदित्य पैडवाल से पहले बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसमें  ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »