26 Apr 2024, 17:58:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिया ने अपनी जान को बताया खतरा, पिता की सुरक्षा में कांस्टेबल तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 3:05PM | Updated Date: Aug 27 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कई आरोप झेल रहीं रिया चक्रवर्ती ने अब अपनी जान को खतरा बताया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। हाल ही में सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगाया है। केके सिंह का कहना है कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को जहर देती थी और वही उसकी हत्यारी है।
 
उन्होंने रिया चक्रवर्ती को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वह सीबीआई और ईडी की जांच में मदद कर ही है। उसने खुद की और परिवार की जान को खतरा बताया है। लिखा है कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती की सुरक्षा में एक कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »