29 Mar 2024, 19:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना से हराकर अमिताभ ने मां की याद में लगाया गुलमोहर का पेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 2:33PM | Updated Date: Aug 14 2020 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना को हराकर अब अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। इस बीच अमिताभ कोरोना से जंग जीतकर पहली बार घर से बाहर निकले। बिग बी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी मां की याद में गुलमोहर का पेड़ लगा रहे हैं। 
 
पोस्ट में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज की कोलार्ज बना कर साझा की है। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि वो दो हेल्पर्स की मदद से गुलमोहर का पेड़ लगा रहे हैं। पेड़ लगाने के बाद वो वहां खड़े होकर पोज भी दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में बच्चन ने लिखा 'जो बसे हैं वे उजड़ते हैं, प्रकृति के जड़ नियम से,पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है? .. है अन्धेरी रात पर दीया जलाना कब मना है? Rs हरिवंश राय बच्चन'।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »