26 Apr 2024, 10:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ ने पिता को किया याद, शेयर की उनकी लिखी पंक्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:14PM | Updated Date: Jun 19 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुये उनकी लिखी कुछ पंक्तियां सोशल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ का उनके पिता के साथ कैसा रिश्ता था ये तो उनके सभी फैन्स जानते हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे।अमिताभ अक्सर अपने पिता को याद करते रहते हैं।
 
अमिताभ ने फिर पिता को याद करते हुए उनकी लिखी कुछ पंक्तियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अमिताभ ने लिखा, ‘‘मन का हो तो अच्छा; मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा, बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ में नहीं आया. जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है। फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया।अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा, इसलिए ज्यादा अच्छा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »