26 Apr 2024, 18:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपूर परिवार में आया नया मेहमान, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिद्धिमा कपूर इस समय अपनी मां और भाई के साथ समय बिता रही हैं। रिद्धिमा कपूर परिवार में एक नया सदस्य लेकर आई हैं। वह एक पालतू डॉग लेकर आई हैं जिसका नाम उन्होंने डूडल कपूर रखा है। रिद्धिमा ने मां नीतू को डूडल गिफ्ट किया है। नीतू कपूर ने डूडल के साथ प्यार सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रिद्धिमा को इस प्यार डूडल के लिए जितना शुक्रिया कहा जाए कम है। फोटो में डूडल नीतू कपूर के कंधे पर सोता हुआ नजर आ रहा है।
 
रिद्धिमा कपूर ने डूडल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम इस प्यारे डूडल का स्वागत करते हैं। यह बहुत ही प्यारा है। रिद्धिमा ने डूडल की वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर की एक बचपन की तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा और भाई रणधीर बहन रीमा-ऋतु के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बहुत ही मासूम से लग रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »