28 Mar 2024, 23:58:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'रामायण' की सीता दीपिका ने बतायी अपनी लव स्टोरी, सेट से पार्लर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:08AM | Updated Date: Jun 2 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की लव स्टोरी पूरी फ़िल्मी है, जिसका खुलासा उन्होंने पहली बार इंस्टाग्राम पर किया। दीपिका ने बताया कि कैसे वो अपने पति हेमंत टोपीवाला से पहली बार मिलीं और कैसे दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए जज़्बात पैदा हुए।
 
दीपिका ने अपनी प्रेम कहानी तस्वीरों के ज़रिए किश्तों में बतायी। उन्होंने 29 मई को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वो वो दुल्हन के लिबास मे नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा था- आप सबको पता है कि सीता राम से कैसे मिलीं तो मैंने सोचा मैं असली ज़िंदगी में राम से कैसे मिली, यह राज़ भी बता देती हूं। मेरे पति का परिवार 1961 से श्रृंगार नाम से पारम्परिक भारतीय कॉस्मेटिक उत्पाद बना रहा है।
मेरी पहली फ़िल्म थी सुन मेरी लैला और उसमें एक सीन था, जिसमें में एक उत्पाद के लिए मॉडल बनती हूं। वो एड फ़िल्म श्रृंगार काजल के लिए थी। जब हम वो सीन शूट कर रहे थे, हेमंत शूट देखने आये। यह हमारी पहली मुलाक़ात थी। इसके बाद हम लोग अपनी-अपनी ज़िंदगी में बिज़ी हो गये, लेकिन एक-दूसरे के दिलों में रह गये, जब तक कि हम दोबारा नहीं मिले। जारी रहेगा।
 
एक जून को दीपिका ने इस कड़ी को आगे बढ़ाया और लिखा- कहानी आगे बढ़ती है... हम लोगों ने सेट पर अपने करियर के बारे में बातचीत की। यह वो वक़्त था, जब उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ पिता का ऑफ़िस ज्वाइन ही किया था। कई साल बाद उन्होंने मेरे घर के पास मुझे एक पार्लर में देखा। बाद में उन्होंने बताया कि मैं इतने सालों में उनके ज़हन में बसी रही। आख़िरकार एक फैमिली फ्रेंड के ज़रिए हम लोग 28 अप्रैल 1991 को मिले और बात करते-करते 2 घंटे बीत गये। हमने फौरन तय कर लिया और अपने-अपने घर आकर बता दिया कि हमने लाइफ़ पार्टनर ढूंढ लिया है। 29 अप्रैल को मेरे जन्मदिन पर हमारा रोका हो गया और उसी साल हमारी शादी हो गयी। आगे सब जानते हैं।
 
दीपिका ने सबसे पहले अपनी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की थी। दीपिका इस फोटो में अपने पति हेमंत टोपीवाला के गले में वरमाला डाल रही हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- बस ऐसे ही ख़्याल आया कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली?
 
लॉकडाउन के दौरान रामायण के पुन: प्रसारण के बाद रामायण के सभी मुख्य किरदार एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया के प्रसार के कारण अब फैंस को उनके बारे में अधिक जानकारी मिल रही है और सीधा संवाद भी कर पा रहे हैं। हालांकि दीपिका एक बार फिर फ़िल्मों में सक्रिय हो रही हैं। 2019 की बेहद कामयाब फ़िल्म बाला में दर्शकों ने उन्हें देखा होगा। दीपिका ने यामी गौतम की मां और मैनेजर का किरदार फ़िल्म में निभाया था। दीपिका अपने किरदार में काफ़ी पसंद की गयी थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »