28 Mar 2024, 23:38:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 3:17PM | Updated Date: Jun 1 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार भाइयों की जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद खान की उम्र 42 वर्ष की थी। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। बता दें कि दोनों ने सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में संगीत दिया है।

इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने सलमान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया जैसे कि गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर और दबंग के सभी पार्ट्स में।

इसके अलावा वाजिद ने सलमान के पॉपुलर गानें मेरा ही जलवा, फेविकॉल से और अक्षय कुमार के गाने चिंता ता चिता चिता में अपनी आवाज भी दी है। वाजिद ने लास्ट गानें जो कम्पोज किए वो भी सलमान के थे, प्यार करोना और भाई-भाई। इन गानों को सलमान ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर रिलीज किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »