29 Mar 2024, 04:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चाक पर मिट्टी के बर्तन बना रहे जैकी श्रॉफ, फैंस ने पूछा - आज सिकंदर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:17AM | Updated Date: May 30 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम गई है। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस समय बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां अपना पसंदीदा काम भी कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें कभी समय नहीं मिल पाता था। दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो कुम्हार के चाक पर अपने हाथ आजमा रहे हैं। इसके जरिए उन्होंने इंसानियत का पाठ भी पढ़ाया है।
 
जैकी श्रॉफ ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'माटी (मिट्टी) से पूछ, आज सिकंदर कहां है..।' अभिनेता अपने हाथों से चाक से मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं। उनके हाथ-पैर मिट्टी से सराबोर हैं। ये देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकी इन दिनों प्रकृति के बीच अपना समय बिता रहे हैं। इस तस्वीर पर जैकी की पत्नी आएशा ने लिखा, 'वाह.. ।'
 
बता दें कि जैकी श्रॉफ पुणे-मुंबई के बीच स्थित अपने दूसरे घर पर फंसे हुए थे। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो वो फैमिली के पास नहीं जा सके थे। हालांकि, अब वो घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था कि घर पर सुरक्षित रहिए। होम क्वारंटीन। फैमिली टाइम। इसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाया कि शायद अब वो अपनी फैमिली के पास पहुंच चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »