23 Apr 2024, 20:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान की फिल्म रेडी के ‘छोटे अमर चौधरी’ मोहित बघेल का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 12:07AM | Updated Date: May 24 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म रेडी में अमर चौधरी का किरदार निभाने वाले मोहित बघेल का निधन हो गया। वह 27 वर्ष के थे। मोहित बघेल छोटी उम्र में कैंसर से जंग लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि मोहित ने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली। शुक्रवार रात तबीयत खराब होने के बाद मोहित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मोहित का जन्म सात जून 1993 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था।
 
बचपन से ही उनकी दिलचस्पी अभिनय और नाटक में थी। स्कूल के दिनों में वो शोज और डिबेट कार्यक्रम में हिस्सा लिया करते थे। मोहित ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'छोटे मियां' से की। इस शो में उन्होंने अपनी कॉमेडी और एंिक्टग से लोगों को दिल जीत लिया। कड़ी मेहनत और लगन से मोहित बघेल ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई थी। छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो में झंडा गाड़ने के बाद मोहित ने बॉलीवुड का रुख किया था।
 
छोटे पर्दे के बाद जल्दी ही मोहित बड़े पर्दे पर नजर आए और वह भी सलमान खान के साथ। वर्ष 2011 में प्रदर्शित सलमान खान और असिन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रेडी' में मोहित 'छोटे अमर चौधरी' के किरदार में नजÞर आए। इसके बाद मोहित ने फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म में मोहित अहम किरदार में थे। इस फिल्म के डायलॉग राज शांडिल्य ने लिखे थे। मोहित, राज शांडिल्य को अपना मेंटॉर मानते थे।
 
मोहित ,निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'मिलन टॉकिज' में भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अली फजÞल मुख्य भूमिका में थे। जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा और ओम पुरी से साथ फिल्म 'उमा' में भी वो नजÞर आए। हाल ही में मोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वह यशराज बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का हिस्सा होंगे। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रहे थे।     राज शांडिल्य ने ट्वीट करते हुए मोहित के निधन की जानकारी दी! अपने ट्विटर पर राज ने लिखा, ‘‘मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की, मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है।
 
जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एंिक्टग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतजार करूंगा...और तुझे आना ही पड़ेगा। ॐ साई राम।’’     मोहित के निधन पर दुख जताते हुए परिणीति ने लिखा, ‘‘जितने लोगों के संग काम किया उनमें बेहतरीन इंसानों में से थे। खुश, पॉजिटिव और हमेशा मोटिवेटेड, लव यू मोहित। रिप।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »