20 Apr 2024, 05:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन में ये अभिनेत्री बनीं मां - क्यूट सी परी ने लिया जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:04AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुसलान मुमताज के बाद लॉकडाउन पीरियड में अब एक ऐक्ट्रेस दीया चोपड़ा के घर किलकारियां गूंजी हैं। 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे पॉप्युलर टीवी शोज में नजर आईं दीया चोपड़ा ने 6 अप्रैल को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने और उनके पति रिची मेहता ने बेटी का नाम सोफिया रखा है।
 
बता दें कि दीया चोपड़ा और रिची मेहता पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। दीया ने एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और बिटिया के जन्म की खुशखबरी अनूठे स्टाइल में फैन्स के साथ बांटी। कार्ड में लिखा था, 'इवान (बेटे का नाम) को आप सभी को बताते हुए खुशी हो रही है कि उसकी प्यारी छोटी बहन सोफिया मेहता का जन्म सही सलामत 6 अप्रैल को नई दिल्ली में हुआ।'
 
बता दें कि दीया चोपड़ा मेहता ने दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी और इसके लिए भी उन्होंने बड़ा ही क्यूट अंदाज चुना था। अपने बचपन की एक तस्वीरे के साथ उन्होंने सेकंड बेबी यानी सोफिया के टाइम की सोनोग्राफी की तस्वीर भी पोस्ट की थी।
 
वहीं उनके पहले बच्चे यानी बेटे इवान का जन्म अप्रैल 2019 में हुआ था। दीया पॉप्युलर ऐक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा की बहन हैं। दीया चोपड़ा ने साल 2016 में एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर रिची मेहता से शादी की थी। वह खुद भी एक ऐक्ट्रेस के अलावा बिजनसवुमन हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »