26 Apr 2024, 15:01:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कार्तिक आर्यन ने पीएम राहत कोष में दान की इतनी रकम, बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:09AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए उद्योगपतियों से लेकर बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों के कलाकार दान कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी लोगों की मदद के लिए पीएम रिलीफ फंड में अच्छी खासी रकम दान की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं और जो कुछ भी मैंने कमाया है वह सब भारत के लोगों के कारण ही है। कार्तिक आर्यन ने अपने ट्वीट के जरिए दूसरे लोगों से भी किसी न किसी तरह मदद करने की गुहार लगाई।
 
कार्तिक आर्यन ने भारत की जनता की मदद के लिए करीब 1 करोड़ रुपये दान किये। उन्होंने इस बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "एक राष्ट्र के रूप में इस समय साथ खड़े होने की काफी आवश्यकता है। मैं जो कुछ भी हूं, जो कुछ भी मैंने कमाया है, वह केवल भारत के लोगों की वजह से है और हम सबके लिए ही मैं पीएम रिलीज फंड में एक करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। मैं अपने सभी साथी भारतीयों से भी किसी न किसी तरह से मदद करने का आग्रह करता हूं। कार्तिक आर्यन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »