26 Apr 2024, 09:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ‘शादी’ का फोटो आया सामने, देखकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 3:36PM | Updated Date: Mar 27 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। फैन्स को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद है और कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी काफी आ रही थीं, इसी बीच एक फोटो सामने आई है जिसे देखकर रणबीर और आलिया के साथ फैन्स भी खुश हो जाएंगे। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्केच शेयर किया है जिसमें आलिया और रणबीर वेडिंग आउटफिट में दिख रहे हैं।

आलिया से शादी की खबरों पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं पता अभी कौनसी अफवाह उड़ रही है। मुझे लगता है कि हर 3 हफ्तों में कोई न कोई नई डेट सामने आ जाती है। मुझे ये बहुत एंटरटेनिंग लगता है। इसमें मुझे सिर्फ एंटरटेनमेंट दिखता है।’ आलिया के पापा महेश भट्ट ने दोनों की शादी की खबरों पर कहा था, ‘हां दोनो प्यार में हैं। मुझे रणबीर पसंद है, वह बहुत अच्छा इंसान है। वे दोनों अपने रिलेशनशिप में क्या करते हैं ये उन दोनो पर डिपेंड करता है। फिर चाहे शादी ही क्यों ना हो। दोनों को शादी कब करनी है ये दोनों खुद डिसाइड करेंगे।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »