26 Apr 2024, 13:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से दर्शकों को दीवाना बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:28AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में भाग्यश्री एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती हैं जिन्होंने अपनी शोख और चुलबुली अदाओं से दर्शको को अपना दीवाना बनाया है। मुंबई में 23 फरवरी 1969 को जन्मी भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की ‘कच्ची धूप’ से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपने करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से की। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
 
फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म हैल्लो गर्लस के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन सफल नहीं रहीं। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी.मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »