26 Apr 2024, 16:06:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पंजाबी अभिनेता व गायक एमी विर्क, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। एमी के लिए इस फिल्म को साइन करना किसी सपने के सच होने जैसा है।
 
कबीर सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एमी मध्यम गति के गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभा रहे हैं। '83' के अलावा वह एक और आगामी हिंदी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। यह देशभक्ति फिल्म साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »