26 Apr 2024, 22:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन और मलाइका करने वाले है शादी, इस वजह से हो रही है देरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:42AM | Updated Date: Feb 13 2020 8:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। जिस दिन से इस हॉट जोड़ी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है तभी से फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2019 में इस तरह की खबरें सामने आईं थी कि दोनों अप्रैल के महीने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। लेकिन बाद में मलाइका ने खुद इन सब बातों को अफवाह बताया था। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी इतने दिनों क्यों बार बार टल रही है? इसकी वजह सामने आ गई है। हाल ही आईं ख़बरों की मानें तो अर्जुन कपूर अभी इस शादी के लिए तैयार नहीं है और वो इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे और सेटल होने की कोशिश में हैं। हालांकि, मलाइका अर्जुन से शादी करने के लिए एकदम रेडी हैं।
 
सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन की फैमिली भी यही चाहती हैं कि वो और मलाइका जल्द से जल्द एक दूसरे संग सात फेरे ले लें। अर्जुन का शादी को लेकर यह भी कहना है कि जिस दिन उन्हें सही समय लगेगा की अब वो तैयार हैं उस दिन अर्जुन खुद मलाइका से शादी कर लेंगे। कुछ महीने पहले, एक इंटरव्यू में, अर्जुन कपूर  ने खुलासा किया था कि वह केवल उसी समय शादी करेंगे जब वह सही महसूस करेंगे। "मैं हमेशा से थोड़ा ज्यादा मैच्योर रहा हूं जितना मुझे होना चाहिए था। मैं कभी-कभी इसका खामियाजा भुगतता हूं क्योंकि मैं उन पर बोझ डाले बिना ही सब कुछ संभालने के काबिल हूं। वे यह भी जानते हैं कि जब भी मैं इस तरह का फैसलालूंगा तो यह बहुत जल्द या देर से नहीं होगा, जिस दिन मुझे सही लगेगा उस दिन यह फैलसा ले लिया जएगा।" फिलहाल अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »