28 Mar 2024, 22:29:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पढ़ाई नही करने पर माता-पिता से मार खाते थे संजय दत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 3:43PM | Updated Date: Dec 8 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त का कहना है कि वह बचपन में पढ़ाई नहीं करने पर अपने माता-पिता से मार खाया करते थे।   आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म पानीपत रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के लिये कपिल शर्मा के शो पर संजय दत्त, कृति सेनन और आशुतोष गोवारिकर ने शिरकत की। इस दौरान संजय दत्त ने अपने बचपन के अनुभवों को भी शेयर किया।
 
संजय दत्त ने अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे वे अपने पेरेंट्स के साइन अपने असाइनमेंट्स में कर दिया करते थे ताकि टीचर्स को पता ना चले और कैसे अपने पेरेंट्स को दिखाने के लिए वे अपने टीचर के फर्जी साइन भी कर दिया करते थे। उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई में बहुत खराब थे और उनके पिता उन्हें बेल्ट से मारते थे और उनकी मां सैंडल्स से उनकी पिटाई किया करती थीं। संजय दत्त के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें टोरबाज, शमशेरा और सड़क 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। शमशेरा में वे रणबीर कपूर और वाणी कपूर जैसे सितारों के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे सड़क 2 में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »