मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि पेरिस का है इसी के साथ रिया चक्रवर्ती ने भी पेरिस से ही अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों एक साथ पेरिस हॉलिडे पर गए हैं। जो वीडियो सुशांत ने शेयर किया है वो वीडियो है डिजनीलैंड का। इस वीडियो में सुशांत काफी खुश लग रहे हैं और बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, "जहां मुझे मेरे सपने ले जा रहे हैं मैं वहीं जा रहा हूं।
अपने सपनों को जी रहा हूं"। इसी के साथ रिया ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीरें पेरिस की हैं। अब एक समय में दोनों ही एक साथ पेरिस की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं तो ये कोई इत्तेफाक है या फिर दोनों एक बार फिर से साथ समय बिताने के लिए हॉलिडे पर गए हैं।