09 Aug 2025, 12:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मील का पत्थर बनेगी 'विवाह': प्रदीप सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 12:55PM | Updated Date: Jul 30 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मकार प्रदीप सिंह ने कहा उनकी आने वाली फिल्म 'विवाह' भोजपुरी फिल्म जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रदीप सिंह इन दिनों प्रदीप पांडे,संचिता बनर्जी और आकांक्षा अवस्थी को लेकर फिल्म 'विवाह' बना रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे प्रदीप पांडे दूल्हा और संचिता बनर्जी दुल्हन बनी नजर आ रही है। मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही विवाह में काजल राघवनी, ऋतु सिंह, किरण यादव, अवधेश मिश्रा और संजय महानंद की भी अहम भूमिका है। फिल्म 'विवाह' के जरिये बड़े समय बाद पाखी हेगड़े की भी इंट्री हो रही है। उन्होंने फिल्म की चर्चा करते हुये कहा कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी, क्योकि इसमें भोजपुरिया समाज और उसके संस्कार के मर्म को पर्दे पर उतारा गया है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। यह फिल्म खासकर महिला दर्शकों की पहली पसंद बनने वाली है। यह फिल्­म फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में  दो परिवार है, जहां अहंकार और स्वार्थ के कारण कोई नाराज है तो कोई आहत है। उनके बीच कुछ गलतफहमियां हैं। विवाह नोंक-झोंक और तकरार के साथ प्यारी सी लव स्टोरी और फैमली बाउंडिग की शानदार प्रस्तुति है। निर्देशक मंजूल ठाकुर ने कहा कि सिनेमा की सार्थकता हमारी फिल्­म 'विवाह' में दर्शकों को देखने को मिलेगी, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ बहुत कुछ दर्शकों को मिलने वाला है, जिसके लिए फिल्­म की पूरी कास्ट ने जमकर मेहनत की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »