29 Mar 2024, 01:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पिछले साल #MeToo ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था जिसके तहत कई बड़े सितारों के नाम सामने आए थे। वहीं अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इसपर अपनी राय दी है। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" मीटू को लेकर चर्चा करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने कहा कि 'अब जब हम सभी महिलाएं एक साथ खड़ी हैं तो ऐसे लोगों की हिम्मत हमे चुप करवाने की नहीं हो रही है क्योंकि महिलाएं अब लोगों की इस घिनौनी हरकत पर बोलने में सक्षम हो गई हैं। 
 
सोशल मीडिया के जरिए फैले इस अभियान में हर एक महिला एक दूसरे के साथ खड़ी हुई, जिसने एक दूसरे को अपने साथ हुए हादसों को लोगों के सामने लाने की हिम्मत दी। कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, लेकिन अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »