29 Mar 2024, 07:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

KGF स्टार यश के घर पर इनकम टैक्स के अफसरों ने मारा छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 4:07PM | Updated Date: Jan 3 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता महेश बाबू के दो बैंक अकाउंट इनकम टैक्स न भरने के कारण सीज कर दिए गए थे। अब कन्नड इंडस्ट्री के ही कई दिग्गज अभिनेताओं का कनेक्शन ब्लैक मनी से जुड़ता दिखाई दे रहा है।
 
अब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म केजीएफ के मुख्य अभिनेता यश के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। यह रेड सुबह 8 बजे की गई। बता दें कि कन्नड़ फिल्म KGF बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तथा इस फिल्म के हिंदी संस्करण को भी काफी सराहा जा रहा है।
 
लेकिन मामला तब गंभीर हुआ जब कई और अभिनेताओं के घर रेड पड़ने की जानकारी सामने आई। इन एक्टरों में किच्चा सुदीप, शिवराज कुमार, पुनीत राजकुमार जैसी नामी हस्तियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आईटी अधिकारियों ने यश के घर और दफ्तर में छापेमारी की। इन छापेमारी के पीछे कन्नड इंडस्ट्री में फैली ब्लैक मनी को बताया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »