26 Apr 2024, 10:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागरिक मास्क जरुर लगाएं और सारे नियमों का पालन करें- शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2021 11:50AM | Updated Date: Mar 16 2021 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क जरुर लगाएं और सारे नियमों का पालन करें। चौहान ने ट्वीट के जरिये प्रदेश के नागरिकों से कहा ‘प्रदेश में जिस तरह कोविड-19 के पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, वह हमारे लिए सचेत होने का विषय है। आज मैं इससे संबंधित महत्वपूर्ण बैठक करूंगा जिसमें कुछ और फैसले लिए जाना संभावित है। जनता से यही अपील करता हूँ कि इसे गंभीरता से लें, मास्क लगाएँ और सारे नियमों का पालन करें।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »