26 Apr 2024, 23:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कोरोना के 1058 नए मरीज, आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 9:25PM | Updated Date: Dec 14 2020 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। लगभग नौ माह से कोरोना का प्रकोप झेल रहे मध्यप्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 1058 नए मामले सामने आए और 1084 व्यक्ति संक्रमण को मात देकर स्वस्थ घोषित किए गए। हालाकि आठ लोगों की मौत भी दर्ज हुयी है। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में सक्रिय मामले (एक्टिव केसेस)12803 हैं, जो कल के एक्टिव प्रकरण 12837 की तुलना में कुछ कम हुए हैं। आज 26831 सैंपल की जांच में 1058 व्यक्ति संक्रमित पाए गए और संक्रमण दर 3.9 प्रतिशत रही, जो चार से नीचे है। नए मामलों के साथ अब तक कुल 2,24,636 व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।
 
आठ लोगों की मृत्यु के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3412 तक पहुंच गयी है। 1084 व्यक्तियों के स्वस्थ होने के बाद 2,08,421 अब तक कोरोना को परास्त कर चुके हैं। वर्तमान में 12803 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।    सबसे अधिक मामले आज फिर राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में 402 मिले। इन्हें मिलाकर 49,099 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इंदौर जिले में आज तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों का आकड़ा 814 हो गया है। कुल 423 व्यक्ति स्वस्थ हुए और अब तक 43717 व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में सबसे अधिक एक्टिव प्रकरण 4568 इंदौर जिले में ही हैं।
 
इनका विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। भोपाल जिले में 203 नए मामले सामने आए और कुल संख्या 36110 हो गयी, जिसमें से 32361 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। आज दो मौत दर्ज किए जाने के बाद मृतकों का आकड़ा 543 हो गया है। वर्तमान में 3206 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 42, जबलपुर में 43, सागर में 23, रतलाम में 29 और मंदसौर में 15 प्रकरण दर्ज किए गए। रायसेन, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी जिले में एक भी नया प्रकरण सामने नहीं आया है। हालाकि सक्रिय मामले सभी 52 जिलों में हैं।  राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 20 मार्च को जबलपुर जिले में सामने आया था। इसके बाद यह संक्रमण धीरे धीरे सभी जिलों में फैल गया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »