25 Apr 2024, 17:53:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्पेशल हैण्डलूम एम्सपों-2020 गौहर महल में कल से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2020 7:23PM | Updated Date: Dec 11 2020 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपालवासियों को देश के 10 राज्यों के बुनकरों द्वारा तैयार की गई हैण्डलूम के उत्पाद 12 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक गौहर महल में एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनमें उड़ीसा की इक्कत, बंगाल की बालूचरी, छत्तीसगढ़ की कोसा एवं टसर, गुजरात की पटौला, कर्नाटक की महिन सिल्क साडियों के अतिरिक्त कूल्लू की शॉल, जैकेट, टोपी मिल सकेगी। इस एक्सपो में मध्यप्रदेश के चंदेरी, महेश्वरी एवं सौसर की कॉटन साड़ी, वारासिवनी की कोसा साड़ी-सूटस विशेष आकर्षक होंगे।
 
आयुक्त ग्रामोद्योग तथा प्रबंध संचालक म.प्र. हस्त शिल्प विकास निगम राजीव शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी के चलते बुनकरों को आई समस्याओं के निराकरण के लिए विकास आयुक्त (हाथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शासन तथा म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल के 'मृगनयनी एम्पोरियम' के द्वारा देश-प्रदेश के बुनकरों को विपणन सहायता उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त तत्वाधान में भोपाल के गौहर महल में 12 से 25 दिसम्बर तक स्पेशल हैण्डलूम एक्सपों का आयोजन किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »