26 Apr 2024, 09:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस किसानों को बरगला रही है : नरोत्तम मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 3:02PM | Updated Date: Dec 7 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्येक अच्छी शुरुआत का विरोध करती है और इसी तरह यह कार्य वह किसानों के मामले में कर रही है। मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया, इसी तरह वह किसानों और कृषि संबंधी कानूनों को लेकर कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानूनों से किसानों की जिंदगी बदल जाएगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां के मंत्री अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध करने लगे हैं। इससे साफ है कि वहां की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है और भाजपा पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »