28 Mar 2024, 23:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने चुनाव आयोग में की दिग्विजय सिंह और आचार्य प्रमोद कृष्णन की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 29 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन शिकायत की और उनके द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। भाजपा द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा, अधिवक्ता ओमशंकर श्रीवास्तव, एमएल राय, रमाकांत शर्मा और रवि गोयल शामिल थे।
 
प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन द्वारा मुरैना जिले के कैलारस में कल आम सभा में मुख्यमंत्री चौहान के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मुख्यमंत्री चौहान एवं भाजपा प्रत्याशियों की छवि धूमिल की है। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि आचार्य द्वारा भाजपा को नुकसान पहुंचाने एवं कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से जो अशोभनीय टिप्पणी की वह आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
 
प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य प्रमोद कृष्णन पर कठोरतम एवं दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की। चुनाव आयोग से एक अन्य शिकायत में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मुंगावली विधानसभा के मदऊ खेड़ी क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में ‘कांग्रेस छोडकर भाजपा मे गए है पूर्व विधायक अशोभनीय बयान दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि सिंह द्वारा जानबूझ कर असत्य आधार पर उक्त आशय के कथन पूर्व में भी कर चुके हैं।
 
उनके विरूद्ध साइबर पुलिस में तथा संबंधित विधायकों द्वारा भोपाल के न्यायालय में मानहानि का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। साथ ही भाजपा की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत भी की जा चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जनता में बदनाम किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सिंह द्वारा चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »