25 Apr 2024, 12:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस अकादमी भौरी ने देश में बनाई विशिष्ट पहचान : मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2020 12:41AM | Updated Date: Oct 7 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि पुलिस अकादमी भौरी ने कोविड-19 की चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए इस बदली हुई परिस्थिति और परिवेश में भी दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान कर देश में विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

मिश्रा ने यहां पुलिस अकादमी भौरी में अनुसचिवीय संवर्ग मूलभूत प्रशिक्षण 2014, 2018 और 2019 बैच के लगभग 750 सूबेदार और सहायक उप निरीक्षकों का दीक्षांत समारोह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अनुसचिवीय सेवाएं विश्वास और ज्ञान की बुनियाद पर टिकी हुई हैं। आप लोग शासकीय कार्यों के निर्वहन में नींव के पत्­थर की भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर विशेष पुलिस महानिदेशक अरूणा मोहन राव ने बताया कि तीनों बैच के लगभग 750 अनुसचिवीय अधिकारियों का आज दीक्षांत है। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी द्वारा पहली बार यह आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से पूरे देश के दस हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया है।

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों तथा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को पुरस्­कृत भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्­त पुलिस महानिदेशक तथा निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी अनुराधा शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया, अशोक अवस­थी, उप पुलिस महानिरीक्षक मिथि­लेश शुक्­ला अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने अकादमी में कॉफ्रेंस कक्ष से वर्चुअल माध्यम से केबिनेट की बैठक में भी भाग लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »