20 Apr 2024, 17:53:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेम सिंह ने नीट परीक्षार्थियों को इंदौर रवाना किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:16AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के सामाजिक कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने नीट परीक्षार्थियों को इंदौर के लिए रवाना किया। नीट परीक्षार्थियों के लिये राज्य शासन ने नि:शुल्क वाहन व्यवस्था की थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले से नीट परीक्षा के लिये आज एक हजार लोग रवाना हुए, जिनमें 916 विद्यार्थी, 20 पालक और 78 व्यवस्थापक शिक्षक शामिल हैं। पटेल ने आज सुबह 4 बजे बड़वानी से नीट की परीक्षा देने वाले 245 बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों से इंदौर रवाना किया।
 
इन बच्चों के साथ 15 शिक्षक और 3 पालक भी रवाना हुए। व्यवस्था के चलते बच्चे न केवल समय पर अपने केन्द्र पर पहुँचकर परीक्षा दे सके बल्कि अपने घर रवाना होने से पहले बच्चों को छोड़ने आये पालकों में भी एक निंिश्चतता और संतुष्टि का भाव था। पटेल सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को देखने के लिये निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही स्थल पर पहुँच गये थे।
 
उनकी उपस्थिति ने व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों और पालकों को उत्साह से भर दिया। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने एवं वापस लाने के लिये नि:शुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बड़वानी जिले के बच्चों को परीक्षा केन्द्रों तक लाने-ले जाने के लिये 24 वाहनों के साथ 78 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी भेजा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »