26 Apr 2024, 18:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश सरकार चहुँमुखी विकास के लिये कृत संकल्पित: मुख्यमंत्री शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:15AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिये हम कृतसंकल्पित हैं। पूर्व सरकार ने जो योजनायें बंद की थी, उन सभी योजनाओं को पुन: शुरू किया गया है। चौहान जिले के अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के पोरसा में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में भर्ती होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब नौकरी में मध्यप्रदेश के ही युवाओं की भर्ती की जायेगी।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, इन्हीं योजनाओं को वर्तमान सरकार ने पुन: शुरू किया है। जिसमें संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं अन्य योजनायें शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जो भी बिजली के बिल आयें है, उनका भुगतान सरकार करेगी। उपभोक्ताओं को चालू माह से बिल भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची दी जायेगी।
 
जिसके माध्यम से 1 रूपये किलो गेहूं दिया जायेगा। ताकि प्रदेश में कोई गरीब भूखा न रहे। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें जिले में कोई पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अंबाह विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि अंबाह विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रूपये की लागत के कार्यें को भूमिपूजन और लोकार्पण किया है।
 
उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में सड़को का जाल बिछ जायेगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रगतिशील सरकार है। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय व सम्मान दिलाने के लिये उन्होंने वर्तमान में सरकार बनाने में साथ दिया है। उन्होंने कहा कि चंबल अटल प्रोग्रेस-वे से समुचित चंबल अंचल में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
चौहान ने मौके पर रूअर बरबाई में संचालित स्कूल को अपग्रेड करने तथा स्कूल का नाम अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के नाम रखने की घोषणा की। उन्होंने बरबाई में अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के नाम भव्य संग्रहालय बनाने, अंबाह में संचालित स्रातक महाविद्यालय में अगले शिक्षा सत्र से स्रातकोत्तर कक्षायें प्रारंभ करने, अंबाह-पोरसा नगर पालिका के आसपास की पंचायतों को परिसीमन कराने घोषणा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »