27 Apr 2024, 10:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार्यकर्ता सरकार के कामों को नीचे तक पहुंचाए: विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:22AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान और महिला वर्ग के लिए जो काम किए और जो जनहितैषी निर्णय लिए है उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। शर्मा ने यह बात चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में कही।
 
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने 15 महीने में जनता से जो वादाखिलाफी की उसे जनता तक पहुंचाने का काम करना है। साथ ही भाजपा सरकार ने गरीब, किसान और महिला वर्ग के लिए जो काम किए और जो जनहितैषी निर्णय लिए है उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ का सहारा चुनाव में लेती है, इन उपचुनाव में भी कांग्रेस जनता को भ्रमित करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को सच और तथ्य से अवगत कराना है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी तैयारियों को लेकर आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते सहित प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, कविता पाटीदार, डॉ. हितेश वाजपेयी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »