17 May 2024, 13:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

वजन कम करने के हेल्दी ऑप्शन हैं ये 3 हेल्दी स्मूदीज, महीने भर में घटने लगेगा वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 5:41PM | Updated Date: Apr 30 2024 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खराब लाइफस्टाइल के चलते मोटापे की समस्या आम हो चली है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं। कुछ डाइट में बदलाव करते हैं, तो कई जिम में भरपूर पसीना बहाते हैं।  मोटापे से परेशान लोग अक्सर अपने खाने-पीने में भी कटौती करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें बॉडी में पोषक तत्वों की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्मूदीज के बारे में बताएंगे,  जो पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। साथ ही इसके नियमित सेवन से महीने भर में आपका वजन भी घटना शुरू हो जाएगा।

इस स्मूदी को बनाने के लिए कटा हुआ चुकंदर, कटा हुआ गाजर, कटा हुआ सेब, छिला और बारीकी से कटे अदरक की जरूरत होती है। इन्हें एक साथ मिलाए और तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक स्मूद होकर स्मूदी में कन्वर्ट ना हो जाए। इसमें आप अपने स्वादानुसार नमक और आइस मिलाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

चुकंदर और गाजर में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सही रखता है। साथ ही वेट लॉस में भी मदद करता है। खीरे में खूब पानी पाया जाता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। वहीं, अदरक आपके डायजेशन को सही करता है और ब्लोटिंग जैसी स्थिति से आपको बचाता है।

दी ग्रीन जूस

इसे बनाने के लिए एक डंठल पालक, चॉप किया हुआ एक सेब, खीरा, आधा कटा हुआ नींबू , छिला और बारीक कटा हुआ अदरक। इन सभी को ब्लेंडर में डाले और तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक यह स्मूदी में तब्दील ना हो जाए।  

पालक और सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो वेट लॉस में मदद करता है। वहीं पानी का अच्छा स्रोत होने के चलते खीरा आपको हाइड्रेट रखता है। वहीं, नींबू और अदरक मेटाबॉलिज्म सही रखता है। साथ ही आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रखता है। ये आपको ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से बचाता है।

दी ऑरेंज स्मूदी

इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आपको अच्छी तरीके से चॉप किया हुआ एक गाजर, ऑरेंज जूस, आधा कप पाइन एप्पल चंक्स, आधा चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत होती है। इन सभी को ब्लेंडर में डालें और तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक यह स्मूदी में कन्वर्ट ना हो जाएं। गाजर और अनानास में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।  ऑरेंज जूस आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है। वहीं, अदरक और हल्दी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है, जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »