28 Mar 2024, 21:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mid size Sedan ने भारत में जमाई धाक, मांग में हुआ इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:21AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Mid size Sedan की बढ़ती मांग के बावजूद, सेडान सेगमेंट अभी भी भारत में कार खरीदारों के बीच एक महत्व रखता है। कार खरीदारों के बीच मारुति डिजायर, होंडा अमेज़, होंडा सिटी और हुंडई वेरना जैसी कारें अभी भी लोकप्रिय हैं। होंडा कार्स इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि 2020 में होंडा सिटी सेडान सेगमेंट में 21,826 यूनिट की बिक्री के साथ वह पहले स्थान पर रही हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2020 में पांचवीं पीढ़ी की पूरी तरह से नई होंडा सिटी भारतीय बाजार में पेश की गयी। इसने पुन: अपने डिजायन, तकनीकी कौशल, सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ मानक को पार किया।
 
सिटी की कीमत- होंडा सिटी की प्राइस 10.89 लाख से शुरू होकर 14.64 लाख तक जाती है। होंडा सिटी कुल 9 वेरिएंट उपलब्ध है. सिटी का बेस वेरिएंट वी एमटी है और टॉप वेरिएंट होंडा सिटी जेडएक्स एमटी डीजल है। जिसकी दिल्ली एक्स शोरूम प्राइस 14.64 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2020 में सेडान कार के सेगमेंट में होंडा सिटी की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत रही। 6 महीने में इतनी यूनिट की सेल- कंपनी ने कहा कि यह मॉडल न सिर्फ अपने सेगमेंट में सबसे आगे रही बल्कि यह मध्यम आकार के सेडान सेगमेंट की कुल बिक्री को जुलाई से दिसंबर के दौरान 10 प्रतिशत बढ़ाने में भी सफल रही।
 
जुलाई से दिसंबर 2020 की अवधि के दौरान होंडा सिटी की 45,277 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि साल भर पहले की समान अवधि में 41,122 यूनिट की बिक्री हो पायी थी। 5th जेनरेशन होंडा सिटी ने बनाई अलग पहचान- होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक राजेश गोयल ने कहा, 'सिटी ब्रांड भारत में होंडा के साथ-साथ चला है। होंडा सिटी को लगातार तराशा गया है और इसकी हर पीढ़ी ने उपभोक्ताओं को नई प्रौद्योगिकी व नये कौशल से अवगत कराया है। पिछले साल जुलाई में पांचवीं पीढ़ी की सिटी की पेशकश ने मिड साइज सेडान सेगमेंट को बेदह जरूरी तेजी दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »