27 Apr 2024, 10:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्कॉडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया के कर्मचारियों ने किया 1.2 करोड़ का योगदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2020 6:59PM | Updated Date: May 12 2020 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी  स्कॉडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया के  पुणे और औरंगाबाद में श्रमिक संघों  के सहयोग से कंपनी के कर्मचारियों ने  1.2 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने के लिए अपना एक दिन का वेतन दान दिया है।  जमा की गई राशि से 15 वेंटिलेटर, 15 मॉनिटर और मुंबई, पुणे एवं औरंगाबाद के कोविड  -19 अस्पतालों के लिए 3750 पीपीई किट खरीदी जायेगी।
 
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसके कोरोना वायरस से निटपने में मदद के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान किया था। उसके बाद कर्मचारियों ने यह योगदान किया है। इसके अलावा, कंपनी ने खेड़ और भोसरी नामक गाँवों में ज़रूरतमंद परिवारों को 21 टन सूखा राशन बाँटा है और ससून जनरल हॉस्पिटल को  22.34 लाख रुपये मूल्य की अतिरिक्त ज़रूरी दवायें दान की हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »