19 Mar 2024, 14:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

hero ने लॉन्‍च की नए अपग्रेड के साथ Splendor plus bs6, कीमत मात्र.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 1:10AM | Updated Date: Feb 15 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टू-व्‍हीलर निर्माता कंपनी hero ने अपनी hero Splendor plus bs6 को भारत में लॉन्‍च कर दिया है।  hero कंपनी ने bs6 मॉडल लाने शुरू कर दिए है तथा लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर प्लस को भी अपडेटेड अवतार में उतार दिया है। hero स्प्लेंडर प्लस bs6 को 59,600 रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है, कंपनी ने इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़त की है। bs6 अपडेट की वजह से इसके पॉवर में भी कमी आयी है।
 
hero स्प्लेंडर प्लस कंपनी की भारत में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है, इस वजह से कंपनी ने इसके तीनों वैरिएंट को अपडेट करके उतार दिया है जिसमें किक स्टार्ट, सेल्फ स्टार्ट, सेल्फ स्टार्ट, अलॉय व्हील व आई3एस के साथ शामिल है। इनकी कीमत क्रमशः 59,600 रुपये, 61,900 रुपये तथा 63,110 रुपये शामिल है, सभी वैरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 10,000 रुपये अधिक रखी गयी है।
 
नई स्प्लेंडर प्लस में फ्यूल इंजेक्शन तथा कंपनी का 'एक्ससेंस' तकनीक लगाया गया है, इसमें 100 सीसी इंजन लगाया गया है जो 7.91 बीएचपी का पॉवर व 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसके पॉवर में 1.3 बीएचपी की गिरावट आयी है, लेकिन टॉर्क वैसा ही रखा गया है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
 
इस बाइक में इंजन अपडेट के अलावा और कोई बदलाव नहीं किये गए है। नई स्प्लेंडर प्लस को भारतीय बाजार में टीवीएस स्पोर्ट से टक्कर मिलती है। हालांकि नए मॉडल की कीमत में बढ़त की वजह से इसकी प्रभावित हो सकती है, आने वाले दिनों में इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »