19 Apr 2024, 09:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BS6 इंजन के साथ TVS ने भारत में लॉन्च किया Apache RTR 160

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 1:48PM | Updated Date: Jan 23 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारत की टू व्हीलर निर्माता कम्पनी TVS ने अपने लोकप्रिय मोटरसाइकिल Apache RTR 160 को BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक के सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 93,500 रुपये रखी गई है वहीं ड्यूल-डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 96,500 रुपये बताई गई है। 

बाइक को नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया गया है। TVS Apache RTR 160 में अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है जो बाइक की परफार्मेंस को और भी बेहतर बना देगा। TVS Apache RTR 160 में 159.7cc का BS6 एयरकूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 15.3 बीएचपी की पॉवर व 13.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड गेयरबॉक्स से लैस किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »