28 Mar 2024, 20:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुआ सस्ता धुआंधार इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 3:26PM | Updated Date: Nov 9 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में ओकिनावा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइट को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस स्कूटर की कीमत 60 हजार रुपये है। यह स्कूटर खास तौर पर छोटे कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए यह स्कूटर आफिस जाने या स्कूल जाने के साथ घर के सामान लाने के लिए एक बेहतरीन स्कूटर है। भारत में यह स्कूटर तीन रंगों में उपलब्ध है जो कि सफेद और ब्लू कलर है। क्योंकि ये एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए इस स्कूटर को चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज होने पर यह स्कूटर 25 किमी/घंटे की रफ्तार से अधिकतम 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
 
यह स्कूटर बेहद स्टाइलिश डिज़ाइन वाले एलईडी लाइट से लैस है। साथ ही इसमे स्टाइलिश एलाय व्हील भी देखने को मिलते है। ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क वही रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 160 मिलीमीटर के ग्राउंड क्लेरेंस वाले इस स्कूटर में 17 लीटर के बूट स्पेस दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस स्कूटर की बैटरी को निकाला नही जा सकता है। इसलिए इस स्कूटर की बैटरी की चोरी नही की जा सकती है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों एकमात्र विकल्प है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »