29 Mar 2024, 10:41:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

'वृषभ' राशि के जातकों का साप्‍तहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:02AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल : यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है। अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी। हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें। वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी। 

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : खुश रहना अच्छे स्वास्थय का राज है और इसका उल्टा भी इतना ही सच है I आपके लिए यह जरूरी है कि आप खुश रहने और स्वास्थ्य के बीच के इस सम्बन्ध को समझें,अगर आप ऐसा नही करते तो मन से खुश न होने की स्थिति में, जितनी ऊर्जा आप स्वस्थ रहने में लगाते हैं वह सब बेकार हो जायेगी। अगर आप अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो आपको ठंडे दिमाग से सोचकर अपनी नाराजगी का कारण पता लगाना और उसे दूर करना होगा I 

वृषभ प्यार और संबंध राशिफल : आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें। 

वृषभ कैरियर और धन राशिफल : आज आप अपने सहयोगियों और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनायेंगे। आज कुछ ऐसा नया करने के लिए ये दिन अच्छा है , जिसमे आपके प्रभावशाली कौशल की आवश्यकता हो , हालांकि जो लोग बीमार हैं , वो लोग घर से काम शुरू कर सकते है। इससे अप्रत्याशित रूप से आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा और उस समय की बचत भी होगी जो यात्रा में बर्बाद हो रहा था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »