28 Mar 2024, 19:04:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है।  आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे।  महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे।  अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज खूब शारीरिक मेहनत वाले काम करें।  आपको बहुत जल्दी ऐसा कोई काम करने के लिए बुलाया जाएगा जिसमे इतने शारीरिक स्टैमिना की जरुरत पड़ेगी कि आपने कभी सोचा भी न होगा कि आपमें इतना स्टेमिना हो सकता है।  आज थोडा कम खाएं नही तो पेट की समस्याओं के साथ साथ और दिक्कतें भी हो सकती हैं।  आपको तनाव को दूर भागने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करने चाहिए। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए।  आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं।  यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं। आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे , हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »