19 Mar 2024, 15:53:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 26 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 12:40AM | Updated Date: Sep 26 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं। कुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी। आपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है। सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको वजन न बढने देने के लिए विशेष परिश्रम करन होगा। आप पायेंगे कि अपनी डाइट पर नियंत्रण के बावजूद आपको भारीपन महसूस कर रहे हैं। आप पर एक तरह का आलस सा छा जाएगा,जिससे आप थका तथा अजीब सा महसूस करेंगे। असल में यह आपके शरीर से अधिक मन की समस्या है। ध्यान तथा मन को एकाग्र करने के अन्य तरीकों से आप हल्का महसूस करेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप पर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में भारी जिम्मेदारियों का भार है , इसलिए आपको अपने समय का प्रबंधन उचित तरीके से करना होगा हालाँकि आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है अगर आप उनसे सहयोग की मांग करे , लेकिन अधिकता में कुछ न कहे क्योंकि एक बिंदु से आगे वे आपको न भी कह सकते है। आप में भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »