20 Apr 2024, 21:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 30 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:05AM | Updated Date: May 30 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है। यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं। यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा। अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें –आप कैसे हैं ?इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करे की वही चीज़ आपको सहहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढा सकती है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है , लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे। आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है और आप इसकी भड़ास अपने सहयोगियों पर निकाल सकते है। इसकी वजह से आपके कार्यस्थल में अनावश्यक और अतिरिक्त तनाव पैदा होगा और यहां तक ​​कि वह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है , अतः इसे आप दूर रहने का प्रयास करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »