आज आप काल्पनिक से मूड में हैं। अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है। आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं। आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है। आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है।
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज बस मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहना चाहता हूँ। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। आप अपनी प्रिय चीजों से केवल अस्थायी तौर पर दूर हो रहे हैं। अपने दिल की तो सुनें ही लेकिन फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें।
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे , तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश , सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे। आगे बढे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है! लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा। बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।