28 Mar 2024, 20:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:30AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है।  आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे।  आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी। 
 
आज आप बहुत अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आपको अन्य परिजनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको उनमे से किसी को कोई छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आपको यह भी समझना है कि आपकी शारीरिक सेहत काफी हद तक आपके मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर है। अरोमा थेरेपी या राहतकारी मसाज से आपको अच्छा लगेगा। 
 
आज का दिन तीव्र भावनाओं के नाम रहेगा।  रोमांस के नाम पर आपकी मांगें तो बढ़ी हैं लेकिन आपने अपने पार्टनर की भावनाओं की शक्ति और उनकी सहायता को काफी कम करके आँका है।  अगर आप अपने रिश्ते के हिसाब से अपनी मांगों को देखेंगे तो पायेंगे की वे आपके पार्टनर की तुलना में कहीं ज्यादा हैं।  आज के समय का उपयोग अपने सम्बन्ध में थोड़े भावनात्मक होने के लिए करें। 
 
आज बड़ी और छोटी सफलताएं आपके कार्य क्षेत्र में दस्तख़त दे रही है। आपके द्वारा एक समय में प्रदान की गई सेवाओं के लिए आपको कुछ भुगतान प्राप्त हो सकता हैं या आपको एक अप्रत्याशित बोनस मिल सकता है। एक लंबे समय से जो पदोन्नति अटकी हुई थी वह आपको मिल सकती है या आपका पद उँचा हो सकता है और अलग से एक केबिन आपको मिल सकता है। बेरोजगार युवक या वे लोग जो अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ना चाहते थे , उनके लिए भी आज शुभ सन्देश मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »