28 Mar 2024, 19:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:29AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को अधिक समर्पित अनुभव करेंगे और सारा लंबित काम निपटा लेंगे। ये सारा काम ख़त्म करके आपको एक तरह की संतुष्टि मिलेगी जिसे आपके अन्य करीबी भी नोट करेंगे।  इसका नतीजा यह होगा की आपको घर और कार्यस्थल ,दोनों ही जगह अधिक सराहना मिलेगी। 
 
पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं। हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए।  आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं। व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है|मास्क पहनकर चलें। 
 
बहुत सारे प्रेमियों में से छांटकर किसी एक को चुनने की कोशिश में अधिक समय व्यर्थ न करें। आपका व्यक्तित्व आकर्षक है लेकिन इस समय आपकी किस्मत के साथ न देने के कारन आपका जादू काम नही कर रहा।  जब आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे तब आपको समझ आएगा कि आपने बिलकुल ठीक किया है। 
 
आपकी वित्तीय जरुरतो पर अनसोची व् अप्रत्याशित मांगों की वजह से दिन परेशानी में रह सकता हैं। आपने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है यह सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी बिलों और अन्य दायित्वों की जाँच करें। अनदेखी में निकट भविष्य में वह राशि बड़ी मात्रा में आपको परेशान कर सकती है। आपको कुछ पुराने कर्ज का भुगतान करना पड़ सकता है जिसे आप भूल चुके थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »