19 Mar 2024, 15:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्र आ रहा है राशि वृष में, इन राशियों का करेंगे कल्याण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:21AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में प्रवेश से मेष राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। इस दौरान आप कपड़ों और गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आय में वृद्धि होगी। कुछ नए गैजेट्स की भी खरीदारी का योग है। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में पार्टनर आपकी खुशी के लिए कई जतन करेगा। इससे आप काफी खुश भी होंगे। इसके अलावा सुख-सुव‍िधाओं में भी वृद्धि होगी। लेकिन सेहत का ध्‍यान रखते हुए इन सुव‍िधाओं का प्रयोग करें। अन्‍यथा ज्‍यादा आराम स्‍वास्‍थ्‍य को हान‍ि भी पहुंचा सकता है। सामाजिक मान-सम्‍मान में भी वृद्धि का योग है।
 
वृषभ
शुक्र का अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। सेहत के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव बना ही रहेगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि खानपान में संयम बरतें। इससे आप शारीरिक रूप से होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्‍यापार में आपको लाभ मिलेगा। शादीशुदा हैं तो भी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाद-विवाद करने से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें, वह आपकी इमेज खराब करने की कोशश में लगे रहेंगे।
 
मिथुन
शुक्र ग्रह के स्‍वराशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों की आय में सुधार होगा। इसके अलावा बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने में भी आप सक्षम होंगे। व‍िदेश में पढ़ने की इच्‍छा है तो किये जा रहे प्रयासों में भी सफलता मिल सकती है। यही नहीं आपको अपने पसंद के कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी मे भी दाखिला मिल सकता है। यानी कि शुक्र का वृषभ में प्रवेश आपके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा योग लेकर आएगा। फिजिकल लेवल पर भी सुधार होगा। ज्‍यादा आराम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सतर्क रहें।
 
कर्क
शुक्र ग्रह के स्‍वराशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों की आय में सुधार होगा। इसके अलावा बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने में भी आप सक्षम होंगे। व‍िदेश में पढ़ने की इच्‍छा है तो किये जा रहे प्रयासों में भी सफलता मिल सकती है। यही नहीं आपको अपने पसंद के कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी मे भी दाखिला मिल सकता है। यानी कि शुक्र का वृषभ में प्रवेश आपके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा योग लेकर आएगा। फिजिकल लेवल पर भी सुधार होगा। ज्‍यादा आराम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सतर्क रहें।
 
सिंह
शुक्र का सिंह राशि में संचार सिंह राशि के लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। सामाजिक तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए आपको जरूरत से ज्‍यादा प्रयास करने होंगे। कार्यस्‍थल पर किसी भी तरह की गपशप और वाद-विवाद करने से बचें। स्थितियां आपके खिलाफ हो सकती हैं। उच्‍चाधिकारियों की नाराजगी का सामाना करना पड़ सकता है। हालांकि घर-पर‍िवार में सुख-समृद्धि में वृद्ध‍ि होने के योग हैं। परिवार के सदस्य कोई नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। पिता के सहयोग से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा तैयार होगी। इससे सभी खुश होंगे।
 
कन्‍या
शुक्र के स्‍वराशि में गोचर से कन्‍या राशि के लिए काफी लकी साबित हो सकता है। पैसों के मामले में आपको प्रॉफिट ही प्रॉफिट होगा। समाज में भी आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने का भी प्‍लान बन सकता है। फैमिली या फिर अकेले भी आप किसी लंबी दूरी की ट्रिप पर जा सकते हैं। व्‍यवसाय में सफलता के लिए हो सकता है थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों को उनके कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। कुछ नए दोस्‍त भी बनेंगे।
 
तुला
शुक्र के वृषभ में संचार से तुला राशि के जातकों को सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खानपान पर ध्‍यान देना जरूरी है। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आपको अपने ससुराल वालों के साथ किसी मैरिज फंक्‍शन या किसी दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसे अवॉयड करने के बजाए आप उनके साथ जाएं। इससे आपके रिश्‍ते मजबूत होंगे। कुछ बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि बाद में यह आपके लिए लाभदायक ही सिद्ध होगी।
 
वृश्चिक
शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी सुखद साबित होगा। दांपत्‍य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वह जल्‍दी ही खत्‍म होगी। प्रेम बढ़ेगा साथ ही आत्‍मीयता भी बढ़ेगी। विदेश के स्रोतों से भी आपको लाभ मिलने का योग है। अगर आप व्‍यवसाय करते हैं तो आपको असीमित लाभ होगा। अगर आप कोई नया व्‍यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समझ लें किस्‍मत आपके साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर रहेगा।
 
धनु
शुक्र का वृषभ में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां लेकर आएगा। खर्चों में वृद्धि और आय में कमी होने के आसार हैं। विरोधी भी सक्रिय होंगे। वह लगातार आपकी छव‍ि खराब करने की कोशिश करेंगे। इसलिए बेहतर है कि आप सतर्क रहें। ताकि लोग आपका फायदा न उठा पाएं और आप समय रहते ही संभल जाएं। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इस समय अगर मेहनत करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
 
मकर
शुक्र का गोचर मकर राशि के लिए बेहतर योग बना रहा है। आपकी आय में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। समाज में आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य और व्‍यवहार की सराहना करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्‍मक पर‍िणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ सुखद पलों का योग बन रहा है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्‍वॉलिटी टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में पर‍िवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो समय सही है आप पहल कर सकते हैं।
 
कुंभ
शुक्र का यह गोचर आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। इस दौरान आप वाहन भी खरीद सकते हैं। घर-पर‍िवार में किसी के आने से या फिर किसी शुभ आयोजन से घर का वातावरण भी अच्‍छा रहेगा। मां काफी खुश रहेंगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। मान-सम्‍मान में भी इजाफा होगा। निवेश कार्यों में भी आपको लाभ होगा। परिवार के साथ क्‍वॉलिटी टाइम बिताएंगे। यह काफी सुखद क्षण
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्‍वराशि में प्रवेश कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इसलिए हर जगह सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामलों में भी अनदेखी ठीक नहीं है। अन्‍यथा लंबे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं। इस दौरान की गई यात्रा आपके हक में हो सकती है। किसी खास से हुई मुलाकात आपके लिए सफलता की राहें खोलेगी। आय में भी वृद्धि होने के योग हैं। भाई-बहन के लिए लाभ का योग बना रहा है। मानसिक तौर पर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »