27 Apr 2024, 04:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रात में लगातार भौंक रहा था कुत्ता, पड़ोसी ने जिंदा कर दिया दफन, फिर डेढ़ घंटे बाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2023 5:51PM | Updated Date: Mar 10 2023 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजील में एक महिला ने अपने पड़ोसी के कुत्ते के ज्यादा भौंकने पर उसे बगीचे में जिंदा दफन कर दिया। यूके के न्यूजपेपर Express की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना प्लैनुरा की है और 82 वर्षीय महिला ने नीना नाम के कुत्ते को दफनाने की बात कबूल की है। कुत्ते के मालिक ने पुलिस को बताया कि जब उसने महिला से बात की तो उसने बताया कि उसने बगीचे में एक गड्ढा खोदा और कुत्ते को उसमें दफना दिया क्योंकि कुत्ता रात में लगातार भौंक रहा था, जिसकी वजह से वह सो नहीं पा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में कुत्ते को जिंदा निकाल लिया गया। 

कुत्ते की 33 वर्षीय मालिकन ने कहा कि जब महिला ने उसे बताया कि उसने क्या किया है, वो बगीचे में पहुंची, वहां पर एक हिस्से में कुछ अजीब लगा। उसने तुरंत बगीचे में कुदाल से खुदाई शुरू कर दी और पाया कि कुत्ता जिंदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ता वहां करीब डेढ़ घंटा जिंदा दफन रहा। वहां से निकालने के बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालांकि, आरोपी पड़ोसी महिला को इसका कोई पछतावा नहीं था। उसने कुत्ते के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा, "उसे अब यहां मत आने देना। जब पुलिस ने 82 वर्षीय महिला से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह "इसे फिर से दफना देगी।"महिला पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया और हिरासत में भेज दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »