19 Mar 2024, 10:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Google मैप इस गांव के लिए बना खतरा - पहुंचा रहा है जानलेवा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:17AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली के सार्डिनिया गांव में गूगल मैप लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। यहां के मेयर भी पर्यटकों को गूगल मैप का इस्तेमाल ना करने की सलाह दे रहे हैं। ऑग्लिस्ट्रा प्रांत के एक पर्वतीय गांव, बौनेई के महापौर सल्वाटोर कोरिएस ने लोगों को पारंपरिक कागज के नक्शों का उपयोग करने की सलाह दी है। ऑग्लिस्ट्रा प्रांत के एक पर्वतीय गांव बौनेई के मेयर सल्वाटोर कोरिस ने लोगों से कहा कि वह पारंपरिक कागज के नक्शों का उपयोग करें, क्योंकि गूगल मानचित्र से बहुत सारे पर्यटक रास्ता भटक कर खतरनाक जगहों पर पहुंच रहे हैं।
 
जिससे फायर सर्विस या माउंटेन रेस्क्यू टीम को बार-बार आना पड़ता है। बचाव दल को पर्यटकों को खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पुलिस ने लोगों के लिए संदेश जारी कर कहा कि गूगल मैप से सुझाए गए निर्देशों का पालन न करें।  प्रशासन ने कहा कि इसके लिए कागज के नक्शे उपलब्ध कराए जाएंगे और सही मानचित्र को सोशल मीडिया पर भी शेयर करेंगे, जिससे लोगों को सही रास्ता मिलने में को परेशानी न हो। दरअसल, इटली के इस इलाके में गूगल मैप पर्यटकों को सही रास्ता के बजाए गलत रास्ते की ओर ले जाता है। जिससे पर्यटक जंगलों में खतनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं. जहां लोगों के लिए जान का खतरा बना रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »