26 Apr 2024, 22:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर पहुंचते ही नवाज शरीफ और बेटी मरियम को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 11:28AM | Updated Date: Jul 14 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। करप्शन के केस में दोषी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि लाहौर पहुंचने के कुछ समय बाद ही  शरीफ के साथ उनकी बेटी मरियम को गिरफ्तार कर लिया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा हुई है। पाक मीडिया की मानें तो पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए पंजाब सूबे में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई।
 
चार सौ कार्यकर्ता गिरफ्तार
पाकिस्तान में किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज  के 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। लाहौर के लिए निकलने से पहले शरीफ ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि जो मेरे बस में है और जो मेरे बस में था, वह मैंने कर दिया है। 
 
समर्थकों ने किया पथराव
लाहौर में कई जगहों पर सुरक्षाबलों और पीएमएल(एन) समर्थकों के बीच कई जगहों पर झड़प होने की खबरें हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। 2016 में पनामा पेपर केस में नाम आने के बाद नवाज शरीफ को जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »