27 Apr 2024, 04:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण-पश्चिम सीरिया में 1,20,000 लोग पलायन को मजबूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 5:40PM | Updated Date: Jun 29 2018 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। सीरिया सरकार के जार्डन सीमा और इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के नजदीक देश के दक्षिण पश्चिम हिस्से को कब्जे से मुक्त कराने के लिए किए गए हमले के कारण वहां के 1,20,000 लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को एक सीरियाई युद्ध पर्यवेक्षक ने दी। मानवाधिकारों के सीरियाई युद्ध पर्यवेक्षक ने कहा कि सीरिया की जार्डन के नजदीक सीमा पर हजारों लोग एकत्र हो गये हैं जबकि हजारों इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स मोर्चे की और पलायन कर गए हैं। पर्यवेक्षक के निदेशक रामी अब्दुल रहमान ने कहा कि नागरिकों ने देरा प्रांत का पूर्वी हिस्सा लगभग खाली कर दिया है। यहां सरकार की सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। कुछ लोग सरकार के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी चले गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »