27 Apr 2024, 07:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-द.कोरिया के इस कदम से बनेगा उत्तर कोरिया दबाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 4:27PM | Updated Date: Mar 30 2018 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने जा रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर जापान ने कहा है कि दोनों देशों के इस कदम से उत्तर कोरिया पर दबाव बनेगा। जापान ने दोनों देशों के बीच होने वाले युद्ध अभ्यास का स्वागत किया है।
जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा ने कहा, "हमारा मानना है कि यह सैन्याभ्यास पिछले वर्षों के समान पैमाने पर होंगे। उत्तर कोरिया को सही दिशा में ले जाने में ये युद्धाभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के मुताबिक रविवार को फिर से शुरु हो रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमेरिका के करीब 24 हजार तथा दक्षिण कोरिया के तीन लाख जवान भाग लेंगें। यह अभ्यास करीब एक माह तक चलेगा जिसमें मध्य अप्रैल से दो सप्ताह तक चलने वाला कम्प्यूटर आधारित अभ्यास भी शामिल है। 
दोनों देशों ने फरवरी में दक्षिण कोरिया में हुए शीतकालीन ओलंपिक के कारण युद्धाभ्यास की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »