27 Apr 2024, 00:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सात महीने बाद हाथ लगे मिनेसोटा मस्जिद विस्फोट के हमलावर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 2:18PM | Updated Date: Mar 14 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में मिन्नेसोटा के मिनियापोलिस शहर में एक मस्जिद और महिला क्लीनिक में बीते साल हुए विस्फोट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी ग्रामीण इलिनोइस समुदाय के हैं। 
गिरफ्तार किये गये लोगों माइकल मैकहोर्टर (29), जोइ मोरिस (22) और माइकल बी हैरी (47) पर  ब्लूमिंगटन स्थित दर-अल-फारुक इसलामिक केंद्र पर पांच अगस्त 2017 को हुए पाइप बम हमले में शामिल होने का आरोप है।
दर अल-फारूक मस्जिद मुख्य रूप से मिनेयापोलिस क्षेत्र में रह रहे सोमाली लोग इस्तेमाल करते हैं। सबसे हालिया जनगणना के अनुमान के अनुसार, अमेरिका में सबसे बड़ा सोमाली समुदाय मिनेसोटा में निवास करता है। तीनों संदिग्धों को इलिनोइस में एफबीआई एजेंटों द्वारा गिरफ्तार किया गया। उन पर मशीन गन रखने का भी आरोप है तथा गत सात नवंबर को इलिनोइस के चैंपैन में महिलाओं के स्वास्थ्य केंद्र में भी बम ब्लास्ट का प्रयास करने का भी आरोप हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »